वाराणसी। बनारस के मध्य क्षेत्र में नव-निर्मित बाबा लाट भैरव फ्लाईओवर पुल को शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा आमजन के लिए खोल दिया गया। फ्लाईओवर के चालू होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम हो गई है और लोगों को जाम से राहत मिली है। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने पूर्व में संबंधित अधिकारियों से पुल को शीघ्र खोले जाने की मांग रखी थी, जिस पर प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसे जनता के लिए खोल दिया गया। पुल के शुरू होने से दैनिक यात्रियों, स्थानीय व्यापारियों और आसपास के नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। फ्लाईओवर चालू होने से मध्य शहर में यातायात दबाव कम होने की उम्मीद है। स्थानीय नागरिकों ने पुल खुलने पर संतोष व्यक्त किया है और इसे शहर के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा बताया है। प्रशासन का कहना है कि यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *