वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से रविवार को बसहीं स्थित चंद्रवाटिका लान में विशिष्ट कार्य करने वाले 59 वार्डेन एवं स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार ने वार्डेन व स्वयंसेवकों द्वारा आपदा प्रबंधन, जन-जागरूकता, कानून-व्यवस्था सहयोग, तथा सामाजिक कार्यों में निभाई गई सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने एस आईआर से वंचित लोगों को फार्म 06 भरवाने और उससे सम्बन्धित आवश्यक जानकारी दी। डिवीजनल वार्डेन ने आगामी होने ट्रेनिंग प्रोग्राम में स्वयंसेवको से भाग लेने की अपील की। अध्यक्षता डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया। सम्मान समारोह में चयनित वार्डेन और स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई दी गई। संचालन डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन स्टाफ आफिसर अजय यादव ने किया। इस अवसर पर अंजनी कुमार सिंह, शैलेन्द्र द्विवेदी, महेश्वर सिंह, दीपा सिंह, चंद्रकला, सोनम प्रसाद,राजेश सिंह,अयन बोस, ज्याउद्दीन, मनीष कुमार, निजामुद्दीन, ऋषभ मोदनवाल, अनिल गुप्ता,रवीश दत्त मिश्रा,विनय महादेव,रमेश कुमार समेत अन्य स्वयंसेवक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *