
वाराणसी। अपना दल कमेरावादी की वाराणसी इकाई की राष्ट्रीय, प्रांतीय मंडल, जिला पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक रविवार को मीरापुर बसही स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तय की गई और यह निर्णय लिया गया कि पार्टी अपने समर्थित प्रत्याशियों के साथ चुनाव में भाग लेगी। इसके लिए गांव-गांव सदस्यता अभियान को तेज करने और संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि प्रदेश कमेटी के पर्यवेक्षक की देखरेख में 20 दिसंबर को रोहनिया एवं पिंडरा विधानसभा क्षेत्रों के संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सक्रियता के आधार पर आवश्यक संगठनात्मक बदलाव किए जाएंगे। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पूर्व होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में रामलाल पटेल, राजेश पटेल, गगन प्रकाश यादव, राजेश प्रधान, योगीराज सिंह, राजकुमार पटेल, उमेश मौर्य, बलराम यादव, सुरजीत सिंह, भईयालाल, अनिता देवी, माया मौर्या सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता संजय पटेल और संचालन संजय आर्य एडवोकेट ने किया।










Leave a Reply