वाराणसी। समाजवादी पार्टी की जिला इकाई की मासिक बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, एसआईआर प्रक्रिया तथा जोन, सेक्टर और बूथ स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पूरी सक्रियता के साथ छूटे हुए गणना प्रपत्र भरवाने का अभियान तेज करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी के नेता और बीएलए, बीएलओ के साथ घर-घर जाकर लोगों की मदद करें तथा जिनका गणना प्रपत्र जमा नहीं हुआ है, उसे जमा कराने में सहयोग दें।संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। बैठक में जिला महासचिव आनंद मौर्य, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, डॉ. सुभाष राजभर, डॉ. रामबालक पटेल, प्रदीप मौर्य, कन्हैया राजभर, मनीष सिंह, सत्यप्रकाश सोनकर सोनू, उमेश प्रधान, माया शंकर यादव, शशि यादव, कमलेश पटेल, लालमन राजभर, बाबूलाल यादव, अक्षय प्रधान बबलू, मनोज यादव, ओपी पटेल, सुनील सोनकर, मोतीलाल, मोदी यादव, हरिशंकर विश्वकर्मा, संजय मिश्रा, अखिलेश यादव, डॉ. फैसल रहमान, धर्मेंद्र सिंटू यादव, नंदलाल कन्नौजिया, राहुल सोनकर, अयाज खान, रामकुमार यादव, शिवबली विश्वकर्मा, अवधेश अंबेडकर, गोपाल यादव, चंद्रशेखर सिंह, सचिन प्रजापति, रामकिंकर पटेल, राजेंद्र प्रसाद, नीलेश, रीना देवी, सत्येंद्र यादव, केशर यादव व लवकुश आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *