
रिपोर्ट सन्तोष चतुर्वेदी
बिहार ।रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत उपाध्यासागर में होने वाले बहुप्रतीक्षित एवं चर्चित वार्षिक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर स्थानीय छात्र छात्राओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। फार्म मिलने तथा रजिस्ट्रेशन का अभी एक माह का समय शेष है लेकिन अभी ही प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन लगभग 500 से अधिक हो चुका है ।
सीमावर्ती अन्य प्रदेश के छात्र भी फॉर्म लेने के लिए फोन के माध्यम से संपर्क स्थापित कर रहे हैं।
प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन कराने वाली संस्था मां कामाख्या ग्रामोधन ट्रस्ट है। जिसका मुख्यालय वाराणसी है। संस्थापक /अध्यक्ष अमरनाथ उपाध्याय एवं परीक्षा के संयोजक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि विगत वर्ष लगभग 700 बच्चों की संख्या थी । वर्तमान में अभी तक की संख्या लगभग 500 संख्या पूर्ण हो चुकी है।
कई छात्र फार्म के लिए फीस का भी अनुरोध कर रहे है परंतु यह संस्था विगत 10 वर्षों से पूर्णतः निःशुल्क आयोजन करती रही है । प्रतियोगी छात्रों को फार्म उपलब्ध कराना पारितोषिक के तौर पर स्कूल बैग ,हेलमेट और ग्लोब पेपर कॉपी पेन इत्यादि उपलब्ध कराती है । चूंकि संस्था ग्रामीण जन एवं शिक्षण संस्थाओं के साथ प्रतिभा खोज परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है ।
आशा है कि पुनः जनवरी में प्रथम सप्ताह में प्रारंभ किया जाएगा।
