वाराणसी ।युवा पीढ़ी में साहित्य के बीच अंकुरित करने के उद्देश्य से पंडित हरिराम द्विवेदी भोजपुरी साहित्य शोध सन्यास द्वारा सुंडियां, बुलानाला स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज में हाई स्कूल व इंटर के छात्रों के बीच 28 नवंबर को प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय हरीराम द्विवेदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सोमवार को विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालू, विशिष्ट विशिष्ट अतिथि आलोक कपूर, सारस्वत अतिथि प्रभास कुमार झा नें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह की अध्यक्षता विजय रमण सेठ ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर दयाशंकर मिश्र दयालु ने ने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन का मुख्य उद्देश्य ये ही था कि युवा पीढी को साहित्य में रुचि जागे और वह काशी की साहित्य परंपरा को आगे बढ़ने का कार्य करें। वही आलोक कपूर, डॉक्टर प्रभास कुमार झा, विजय रमण सेठ ने कहा कि काशी में यह अच्छी पहल है इससे आने वाली पीढ़ी में साहित्य के प्रति रुचि बढ़ेगी और वह साहित्य को समझेंगे ।

इसके पूर्व समारोह का शुभारंभ प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित हरिराम द्विवेदी जी के चित्र पर माला पहनाकर अतिथियों ने किया ।आए हुए अतिथियों का स्वागत सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अखिलेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया। संस्था के महासचिव अरुण कुमार द्विवेदी नए पंडित हरिराम द्विवेदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष राजेश कुमार द्विवेदी ने किया।

इस अवसर पर लोक भूषण सम्मान से सम्मानित डॉक्टर जयप्रकाश मिश्रा, हरिंदर वालिया उर्फ हरीश वालिया, नागेश जी, गौतम अरोड़ा, विनय कुमार मिश्र, समाजसेवी रामयश मिश्र, योगी विनय कुमार मिश्रा, गौतम अरोड़ा शरद जी,मृत्युंजय दीक्षित अखिलेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *