
वाराणसी। बनारस बार एसोसिएशन के प्रवेश द्वार पर स्थापित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के समक्ष अधिवक्ताओं ने उनकी 75वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने दीपदान कर पुष्पांजलि अर्पित की और सरदार पटेल के योगदान को नमन किया।
मुख्य वक्ता बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें समर्पित अपनी स्वरचित कविता का पाठ किया। कविता के माध्यम से उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान, एकता और दृढ़ संकल्प को स्मरण किया।
श्रद्धांजलि सभा में बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश तिवारी, महामंत्री शशांक श्रीवास्तव, गौतम झा, दिवाकर दुबे, नरेंद्र श्रीवास्तव, नृपेन्द्र प्रताप सिंह ‘नन्हे’, अजय शर्मा, अजय वर्मा, सुनील गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
