
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्रा आश्रम में सोमवार को राम मंदिर प्रांगण में वार्षिक कैलेंडर 2026 का लोकार्पण किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि आचार्य श्री सी वी बी सुब्रह्मण्य, विशेष अतिथि श्री उलिमिरि सोमायजुलु, श्री यू लक्ष्मी नारायण,तथा आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री के द्वारा विमोचन किया गया ।
यह कैलेंडर में 2025 में आश्रम के द्वारा किए गए अनेक कार्यक्रमों का चित्र एवं आश्रम में आए हुए अनेक अतिथियों का चित्र भी दिया दर्शाया गया ।कैलेंडर के बारे में बताते हुए मुख्य अतिथि ने कहा यह कैलेंडर हर घर में होना चाहिए क्योंकि यह काशी विश्वनाथ जी का चित्र एवं पूरे पंचांग को भी इस कैलेंडर में दर्शाया गया यह बहुत उपयोगी है तथा आश्रम के कार्यक्रमों के बारे में भी मुख्य अतिथि ने सराहना किया ।संचालन आश्रम के मैनेजर वी वी सीताराम ने किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पप्पू कृष्ण प्रसाद, पप्पू नरसिम्हा मूर्ति, श्याम शास्त्री, मारकंडे शास्त्री, बुद्ध शर्मा , पेरा राजू, वीवीएसपी गणेश, श्रीमती वी उमा, एवं वी धारणिया ने शामिल रहे।
