
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से बसहीं स्थित एक लान में विशिष्ट कार्य करने वाले 59 वार्डेन एवं स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार ने वार्डेन व स्वयंसेवकों द्वारा आपदा प्रबंधन, जन-जागरूकता, कानून-व्यवस्था सहयोग, तथा सामाजिक कार्यों में निभाई गई सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने एस आईआर से वंचित लोगों को फार्म 06 भरवाने और उससे सम्बन्धित आवश्यक जानकारी दी। डिवीजनल वार्डेन ने आगामी होने ट्रेनिंग प्रोग्राम में स्वयंसेवको से भाग लेने की अपील की।
अध्यक्षता डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया। सम्मान समारोह में चयनित वार्डेन और स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई दी गई। मनीष सोनी,विनय गुप्ता महादेव,अयन बोस, श्याम मोहन मिश्रा समेत 59 स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। संचालन डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन स्टाफ आफिसर अजय यादव ने किया। इस अवसर पर अंजनी कुमार सिंह, शैलेन्द्र द्विवेदी, महेश्वर सिंह, दीपा सिंह,विनय गुप्ता महादेव, वसीम खां,चंद्रकला, राजेश सिंह,अयन बोस समेत अन्य स्वयंसेवक थे।
