वाराणसी। नागरिक सुरक्षा में अविनाश अग्रवाल को पुनः डिप्टी चीफ वार्डेन पद पर नियुक्त किए गए है। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा सत्येंद्र कुमार ने उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए आगामी तीन वर्षों के लिए यह नियुक्ति की है। श्री अग्रवाल इससे पूर्व भी डिप्टी चीफ वार्डेन के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों, आपदा प्रबंधन गतिविधियों तथा स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण कार्यों को मजबूती मिली है। उनकी नियुक्ति पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह, एडीसी इरफानुल होदा, विवेक कुमार, डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, अरविन्द विश्वकर्मा समेत अन्य वार्डेन और स्वयंसेवकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *