पेंशनर्स संगठनों ने पेंशनरों की समस्याओं से अधिकारियों को कराया अवगत 

 

वाराणसी। पेंशनर्स दिवस पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जनपद के पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों से पेंशनरों की समस्याये सुनी।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) अमित कुमार भारतीय की अध्यक्षता में मुख्य कोषाधिकारी गोविंद सिंह, विभिन्न पेंशनर्स संगठनों के अध्यक्ष/महामंत्री, वित्त एवं लेखा सेवा के अधिकारियों एवं पेंशनर्स की उपस्थिति में पेंशनर्स दिवस का आयोजन बुधवार को कोषागार कार्यालय के प्रांगण में किया गया। जिसमें जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं पेंशनरों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

पेंशनर्स दिवस के अवसर पर कोषागार से संबंधित पेंशनरों के प्रत्यावेदनों को अलग से प्राप्त करते हुये निस्तारण हेतु संकलित किया गया। वक्ताओं के रूप में पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराया। जिसमें प्रमुख रूप से राजेश्वर पाण्डेय, हरीश चन्द्र श्रीवास्तव,जयराज बहादुर सिंह, एस०डी० मिश्रा, श्रीकान्त पाण्डेय, अशोक सिंह, आनन्द नारायण सिंह, श्रवण कुमार सिंह, अवध नारायण पाण्डेय, सुभाष सिंह, दीपेन्द्र श्रीवास्तव, कैलाश नाथ सिंह, एन०पी० सिंह, राजनाथ सिंह, आनन्द लाल, प्रेम चन्द्र गुप्ता, श्रीरामचन्द्र गुप्ता, चन्द्रभूषण सिंह एवं शैल कुमारी ने पेंशनरों की समस्याओं के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। वक्ताओं ने मुख्य रूप से चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रकरणों के निस्तारण प्रक्रिया में सुधार किये जाने एवं नोशनल वेतनवृद्धि के फलस्वरूप पेंशन पुनरीक्षण के प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण आदि को प्रमुखता से उठाया गया।

अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) एवं मुख्य कोषाधिकारी द्वारा पेंशनरों/पेंशनर्स संगठनों द्वारा उठायी गयी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से

प्राथमिकता के साथ विभागों के स्तर से निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *