मेरा युवा भारत की ओर से अंतर जनपद युवा आदान- प्रदान कार्यक्रम 

 

वाराणसी। मेरा युवा भारत की ओर से जिला युवा अधिकारी यतेंद्र सिंह के निर्देशन में युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित अंतर जनपद युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत युवा प्रतिभागियों के सर्वगीण विकास हेतु पाँच दिवसीय आवासीय कार्यक्रम में आज चौथे दिन जनपद मुरादाबाद से आयें 37 प्रतिभागियों ने शैक्षिक क्षेत्र की भ्रमण किया। जिसमे युवाओं को वाराणसी की संस्कृति, इतिहास, पौराणिक स्मारक आदि को दिखाया गया। जिसके अंतर्गत युवाओं ने बाबा विश्वनाथ , काल भैरव , संकट मोचन हनुमान मंदिर , नमो घाट , दशाशवमेघ घाट आरती , सारनाथ स्मारक परिसर जैसे धमेक स्तूप , चौखंडी स्तूप , संग्रहालय , सर्वेद महामंदिर आदि का भौतिक शैक्षिक क्षेत्र भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम में मुरादाबाद से आए एस्कॉर्ट ऑफिसर चंद्र सिंह एवं रणजीत कुमार, राकेश यादव, राहुल विश्वकर्मा, डॉ नंद किशोर, दिनकर प्रताप सिंह, अंजनी सिंह आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *