
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।अविनाश अग्रवाल को नागरिक सुरक्षा डिप्टी चीफ वार्डन के पद पर नियुक्त किये जाने पर नागरिक सुरक्षा परिवार में खुशियां मनाई गई। साथ ही देर रात तक अविनाश अग्रवाल को बधाई देते हुए तांता लगा रहा।
इसी क्रम में भेलूपुर प्रखंड के डिविजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री, डिप्टी डिविजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल सहित संदीप कुमार, भूपेंदर सिंह गिल, संतोष मिश्रा, सुरैया बानो, राम किशुन राम, अरुण गुप्ता, डॉक्टर संजय गुप्ता, सहित घटना नियंत्रक अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय एवं अनेकों सदस्यगण बधाई दिए।
भेलूपुर प्रखंड के डिविजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री जी ने कहा कि अविनाश अग्रवाल को पुनः डिप्टी चीफ वार्डन नियुक्त होने पर नागरिक सुरक्षा संगठन मजबूत होगा।
अविनाश जी सर्वदा हंस मुख समस्त सदस्यों के प्रिय अधिकारी है। बाबा विश्वनाथ की आशीर्वाद बराबर उनको मिलता रहे।
भेलूपुर प्रखंड के डिप्टी डिविजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल जी ने कहा कि अविनाश जी को कोटि कोटि बधाई। उनके आने पर समस्त सदस्यों को नवानीकरण की प्रक्रिया में बदलाव आएगा।
