
वाराणसी। स्टांप एवं पंजीयन स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविंद्र जायसवाल गुरुवार को शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय पहुंचे। उन्होंने एसआईआर से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने बीएलओ की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
मंत्री रविंद्र जायसवाल ने एसआईआर कार्य को संपन्न कराने में सभी सरकारी कर्मचारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से यह कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर उत्तरी विधानसभा प्रभारी अरविंद सिंह, पार्षद संदीप रघुवंशी, बलिराम कनौजिया, रत्न मौर्य, जितेंद्र नाथ मिश्रा, रवि प्रताप चंद्र कौशिक, अरविंद सिंह पिंकू, रोहित गुप्ता, शिवशंकर यादव (पूर्व पार्षद), विकास झा, नेहा चौबे, उर्मिला सिंह आदि थे।
