वाराणसी। केन्द्रीय कारागार में क्रिसमस डे के मद्देनज़र यूथ विद् ए मिशन संस्था द्वारा विशेष सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत संस्था के छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभु ईसा मसीह के जीवन, उनके संदेशों और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए यूथ विद् ए मिशन की ओर से कारागार में निरुद्ध कुल 521 बंदियों को कम्बल वितरित किए गए। साथ ही क्रिसमस के अवसर पर बंदियों को केक एवं नमकीन भी वितरित कर उत्सव की खुशियां साझा की गईं। इस मौके पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने यूथ विद् ए मिशन के चन्द्रशेखर एवं उनके साथ आए सभी सदस्यों को क्रिसमस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस मानवीय एवं पुनीत कार्य के लिए संस्था का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सेवा कार्य निरंतर किए जाने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद (फार्मासिस्ट) उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *