स्कूल सुबह 10 से 3 बजे तक होंगे संचालित

 

वाराणसी। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद वाराणसी में अत्यधिक शीतलहर, कड़ाके की ठंड, घना कोहरा एवं लगातार गिरते तापमान को देखते हुए विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी विद्यालय—प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक 19 दिसंबर से प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश सभी राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्डों से संबद्ध समस्त विद्यालयों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *