वाराणसी। मीरा फाउंडेशन द्वारा राजभर बस्ती में एक सामाजिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भोजपुरी गायक समर सिंह की पत्नी डॉ प्रतिभा सिंह विशेष रूप से बच्चों से मिलने पहुँचीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों के बारे में जानकारी ली।

डॉ. प्रतिभा सिंह ने बच्चों से आत्मीय बातचीत करते हुए उन्हें नियमित पढ़ाई, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया। मीरा फाउंडेशन की ओर से बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, कलर सामग्री एवं अल्पाहार वितरित किया गया, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में डॉ. प्रतिभा सिंह के साथ उनकी टीम से बिट्टू उपस्थित रहे। वहीं फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज, सचिव विजय टाटा, शाहिंदा हसीब, दीपशिखा सहित अन्य सदस्य व वालंटियर भी शामिल हुए। मीरा फाउंडेशन ने बताया कि संस्था भविष्य में भी बच्चों की शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *