वाराणसी। भारत की सांस्कृतिक राजधानी काशी में उभरती हुई बाल प्रतिभाओं को अवसर/मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ’’काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन- 2025’’ का आयोजन गत 26 नवम्बर से 18 दिसम्बर के मध्य किया गया। काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन में आनलाइन पंजीकरण 39059 तथा आफलाइन 3233 पंजीकरण हुए थे, इस प्रकार कुल 42292 पंजीकरण हुए,जिसके सापेक्ष 41253 प्रतिभागियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के 03 विकास खण्ड सेवापुरी, आराजीलाईन एवं काशीविद्यापीठ के विद्यालयों में तथा सम्पूर्ण नगर क्षेत्र के 05 जोन के विद्यालयो में आयोजित किया गया। काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन 12 थीमों पर आधारित थे, जिसमें दो कैटेगरी क्रमशः प्रथम कैटेगरी- कक्षा 6 से 8 एवं द्वितीय कैटेगरी-कक्षा 9 से 12 तक के छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जनपद स्तर की प्रतियोगिता गुरुवार 18 दिसम्बर जनपद स्तर की 02 दिवसीय प्रतियोगिता, आयुक्त आडोटोरियम में आयोजित हुआ। जिसमें आज द्वितीय दिवस में कक्षा 9 से 12 के 148 विजेताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के अन्तिम/समापन दिवस में प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, प्रदीप अग्रहरि, महानगर अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह तथा अन्य सम्मानित अतिथिगण के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर बच्चो द्वारा कविता का पाठ किया गया, जिसमें प्रत्युश चौरसिया, कौस्तुभ शुक्ला, कार्तिक यादव आदि शामिल रहे। जिसे लोगो ने सराहा। मंत्री ने 24 बच्चो को विजेता प्रमाण पत्र, मेडल का वितरण किया। साथ ही 03 विजेताओं को सम्पूर्ण थीम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के कारण प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को नगर निगम के सौजन्य से नगद पुरस्कार स्वरूप क्रमशः रू 50 हजार, रू0 30 हजार एवं रू0 20 हजार का चेक देकर बच्चों को सम्मानित किया गया। इस प्रकार काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन-2025 में प्रथम कैटेगरी-कक्षा 6 से 8 एवं द्वितीय कैटेगरी-कक्षा 9 से 12 के कुल 24-24 बच्चो को प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त होने के फलस्वरूप विजेता प्रमाण पत्र, मेडल का वितरण किया गया तथा दोनो कैटेगरी में 03-03 कुल-06 विजेताओं को सम्पूर्ण थीम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के कारण प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को क्रमशः रू 50 हजार, रू0 30 हजार एवं रू0 20 हजार का चेक देकर बच्चों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *