वाराणसी। कड़ाके की ठंड में सड़कों पर ठिठुरते लोगों का हाल जानने के लिए गुरुवार रात्रि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार अचानक सड़कों पर निकले। उन्होंने सिकरौल, परमानंदपुर तथा पांडेयपुर चौराहे स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया और सड़कों के किनारे रह रहे लोगों विशेषकर पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे निवास कर रहे लोगों की सुध ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़कों पर रह रहे लोगों से संवाद करते हुए अपील की कि ठंड के मौसम में खुले में न रहें। जिनके पास रहने की व्यवस्था नहीं है, वे अपने नजदीकी रैन बसेरे में रात्रि निवास करें। उन्होंने रैन बसेरों में ठहरे लोगों से भी बातचीत कर सुविधाओं का फीडबैक लिया।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि रैन बसेरों में रह रहे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वच्छ बिस्तर, नियमित सफाई, शौचालय की समुचित व्यवस्था और अलाव की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। ठंड से बचाव के सभी इंतजाम प्रभावी ढंग से लागू रखने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *