पाँच दिवसीय आवासीय कार्यक्रम में नेतृत्व, सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण का मिला संदेश

 

वाराणसी। जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत के तत्वावधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित अंतर जनपद युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला युवा अधिकारी यतेंद्र सिंह के निर्देशन में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना रहा। मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख हरहुआ विनोद कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे। अध्यक्षता करते हुए यूपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व विकास और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। विशिष्ट वक्ता प्रो. सुधीर कुमार राय ने स्वामी विवेकानंद के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी उन्नति चौधरी एवं उपासना ने बीते पाँच दिनों में आयोजित शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस आवासीय कार्यक्रम ने उन्हें सीखने, समझने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान किया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। धन्यवाद ज्ञापन जिला युवा अधिकारी यतेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर प्रो. सुधीर राय, जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय, चंद्र सिंह, रणजीत कुमार, राकेश यादव, राहुल विश्वकर्मा, डॉ. नंद किशोर, दिनकर प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *