
रिपोर्ट सन्तोष कुमार चतुर्वेदी
बिहार । कैमुर, शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ भभुआ कैमूर के अधिवक्ता चंद्रकांत तिवारी कृष्णकांत पाण्डेय, सिविल कोर्ट भभुआ में नियमित वकालत करते हैं।
सुबह मोहनिया अनुमंडल सिविल कोर्ट में दोनों अधिवक्ता वकालत करने के लिए गए थे अनुमंडल सिविल कोर्ट मोहनिया से मोटरसाइकिल से लौट के दौरान मोहनिया भभुआ पथ पर बारे के पास हार्वेस्टर ने दोनों अधिवक्ता के मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया जिससे अधिवक्ता चंद्रकांत तिवारी एवं कृष्णकांत पांडे को काफी चोट लगा । जिन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर के द्वारा दोनों लोगों का इलाज कराया गया दोनों लोगों के पैर के घुटना में काफी चोट लगा है ।घटना की सूचना मिलने पर अधिवक्ता काफी संख्या में अधिवक्ता गण सदर अस्पताल पहुंचे।
