वाराणसी।सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली काशी की बेटी एवं एशिया विजेता, सुश्री विजयता सचदेवा को उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एकेडमी (UPAA) द्वारा प्रतिष्ठित 32वां यूपीएए पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।

यह भव्य सम्मान समारोह एक होटल लखनऊ में आयोजित रहा।

उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एकेडमी पिछले दो दशकों से कला, संस्कृति, खेल, सिनेमा, पर्यटन और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करती आ रही है। यूपीएए पुरस्कार उन विशिष्ट लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने समाज, संस्कृति और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी योगदान दिया हो।

सुश्री विजयता सचदेवा को यह सम्मान सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों और समर्पण के लिए प्रदान किया गया। उनका यह चयन न केवल वाराणसी बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह सम्मान युवाओं, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

सुश्री विजयता सचदेवा का ने बताया कि “यूपीएए जैसे प्रतिष्ठित मंच से सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और भावुक क्षण है। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जो समाज में बदलाव के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं। मैं उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एकेडमी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *