
वाराणसी। नेपुरा कला डाफी स्थित माँ विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी उड़ान का आयोजन हुआ । प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विधि संकाय में प्रोफेसर जेपी राय, विशिष्ट अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग की पूर्व प्रोफेसर सुषमा त्रिपाठी एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के के पूर्व डिप्टी चीफ डॉक्टर एवं शिक्षा संकाय की पूर्व प्रोफेसर गीता राय ने फीता काटकर किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने ऑटोमेटिक डिस्पेंसर मशीन, सोलर पैनल, एरोप्लेन सहित 22 प्रोजेक्ट बनाए थे ।
छात्रों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सौर ऊर्जा के योजना को प्रदर्शनी के माध्यम से घर-घर बिजली उत्पादन करने के संदेश को भी लोगों में प्रदर्शित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर जेपी राय ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा देखकर हम ये कह सकते है कि हमारा देश विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा । वही सुषमा त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से अपने अंदर छिपे हुए विज्ञान के ज्ञान को प्रदर्शित किया है जो बहुत ही सराहनीय है। आए हुए अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक संजय प्रियदर्शी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र एवं अध्यापक उपस्थित थे।
