वाराणसी। जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 2025 का भव्य समापन बड़ा लालपुर स्टेडियम में शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में समस्त विकास खंड के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के दो वर्गों बालक बालिका विभिन्न खेलों एथलेटिक्स, खो – खो, बॉलीबॉल में खिलाडियों ने अपना प्रदर्शन किया जिसमे पिंडरा प्रथम स्थान, आराजी लाइन नें द्वितीय स्थान एवं चिरईगांव तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि के रूप में सयुंक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह, हेमंत राव, एडी बेसिक वाराणसी, मंडल वाराणसी, भोलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी, अनुराग श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी, राजकीय क्वींस इण्टर कॉलेज के प्रधानयापक श्री सुमित श्रीवास्तव, समस्त विकास खण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विजेता खिलाडियों को प्रमाण पत्र, मैडल एवं विजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जनपद वाराणसी दिनांक 21 व 22 दिसम्बर को बड़ालालपुर स्टेडियम वाराणसी में आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *