वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज के बीएड विभाग के छात्राध्यापकों के पाँच दिवसीय अनिवार्य स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन ग्रैंड कैम्प फायर का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि प्रो० धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य, उदय प्रताप कॉलेज, वाराणसी, तथा विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के स्काउट मुख्य आयुक्त प्रोफेसर रमाकांत सिंह रहे। प्रशिक्षुओं ने विगत तीन दिनों में सिखाए गए कौशलों का प्रायोगिक प्रदर्शन करते हुए सिर्फ लाठी, चद्दर और रस्सी की सहायता से खूबसूरत टेंटों का निर्माण किया । प्राथमिक चिकत्सा, चिन्ह संकेत और सीटी संकेतों का प्रदर्शन के साथ साथ अत्यंत अल्प संसाधनों में भोजन निर्माण भी किया गया तथा उसको अतिथियों के सम्मुख प्रस्तुत भी किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं द्वारा स्वागत गीत, लघु नाटिका एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में स्काउट मुख्य आयुक्त प्रो० रमाकांत सिंह ने बताया कि स्काउट गाइड संस्था विश्व की सबसे बड़ी ग़ैर सरकारी संस्था है जो किसी भी आपदा एवं कठिनाई के समय पूर्ण अनुशासन एवं सेवा भाव के साथ सबसे पहले पहुँचती है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० धर्मेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनसे आजीवन स्काउट के नियमों का पालन करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने यह भी बताया कि स्काउट गाइड की ट्रेनिंग किस प्रकार एक अच्छा शिक्षक बनने में मददगार होगी। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत स्कार्फ अलंकरण द्वारा किया गया। स्वागत भाषण प्रो रमेश धर द्विवेदी, विभागाध्यक्ष, बीएड विभाग ने कियाl इस अवसर पर प्रो संत कुमार सिंह, प्रो सुधीर कुमार राय, प्रो शशिकांत द्विवेदी, प्रो नीलिमा सिंह, प्रो रश्मि सिंह, प्रो देवेंद्र कुमार सिंह, डॉ अनीता सिंह, प्रधानाचार्या, रानी मुरार कुमारी इंटर कॉलेज, डॉ वंश गोपाल यादव, बीएड विभाग के डॉ संजय स्वर्णकार, डॉ विजय सिंह, डॉ विनोद कुमार, डॉ अनुभा शुक्ला, डॉ संध्या द्विवेदी, श्रीमती किरन यादव के साथ ही महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण आयुक्त रोवर नीलेश जायसवाल तथा जिला प्रशिक्षण आयुक्त रेंजर रितेशनी मिश्रा द्वारा दिया गया। शिविर का संयोजन कृष्ण कुमार भारती एवं धन्यवाद ज्ञापन संकायाध्यक्ष प्रो०रेनू सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *