
वाराणसी। अपना दल (कमेरावादी) की रोहनिया एवं पिंडरा विधानसभा क्षेत्र की संगठनात्मक समीक्षा बैठक शनिवार को हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य अतिथि सुरेश पटेल टाईगर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को अपना दल (कमेरावादी) पूरी मजबूती के साथ लड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपनी पूरी शक्ति लगाकर ऐसा परिणाम लाएं कि जिला पंचायत अध्यक्ष अपना दल (कमेरावादी) का बने। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए गांव, सेक्टर और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा जनसंपर्क को मजबूत करने पर चर्चा की गई।अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय पटेल और संचालन बलराम यादव ने किया । बैठक में अभय पटेल, उमेश चंद्र मौर्य, बलराम पटेल, बलराम यादव, डॉ. छेदीलाल, समशेर बहादुर वर्मा, भाईलाल पटेल, राधेश्याम उपाध्याय, अशोक कुमार पटेल, डॉ. सुशील सिंह एवं रामजीत प्रधान उपस्थित रहे।
