
जोधपुर।ताराबाई देसाई आप्थाल्मिक चैरिटेबल ट्रस्ट एवं महावीर इंटरनेशनल ब्लू सिटी जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
संस्था अध्यक्ष वीरा सुधा गर्ग ने बताया कि शनिवार को राजकीय प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र रतनाडा में प्रातः 9:30 से 11:30 बजे तक स्व. श्रीमति शांतिदेवी धर्मपत्नी स्व. श्री विश्वंभर दयाल गर्ग की मधुर स्मृति में श्रीमति सुधा गर्ग के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव वीर राजीव के अनुसार 73 मरीजों की नेत्र जांच कर 16 मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयन किया गया।
कोषाध्यक्ष वीर महेंद्र राज लूणावत ने बताया कि जांच के दौरान मरीजों को आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयां का वितरण किया गया तथा लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित मरीजों का ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कर ताराबाई देसाई चिकित्सालय में डॉक्टर संजय देसाई और राजीव देसाई के द्वारा लैंस प्रत्यारोपण किया गया।
इस अवसर पर वीरा सुधा गर्ग,वीर राजेश सक्सेना वीर बी एम अग्रवाल, वीर एम आर लुणावत, और वीर राजकुमार डागा की उपस्थित रही।
