
वाराणसी। श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 138वां जन्म महामहोत्सव अस्सी स्थित छोटा नागपुर वाटिका में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद सहित आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में अनुयायी उपस्थित रहे।
महामहोत्सव के दौरान सत्संग धर्म सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र के जीवन दर्शन, मानव सेवा और नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
महामहोत्सव के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम के सफल संयोजन में दिपिराग वैद्य, आनंद कुमार सिंह, तापस नंदी, डॉ. प्रेमप्रकाश, अयन बोस, रीना बोस, पूर्णेन्दु हलधर बोस सहित अन्य अतिथियों का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने सभी आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
