वाराणसी। अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इंग्लिशिया लाइन स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में उत्तराखंड से पधारी लगभग 60 आचार्य बहनों का गर्म शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम ट्रस्ट संरक्षक संतोष कुमार अग्रवाल एवं अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। संस्था के सदस्यों ने सभी संवासिनी आचार्य बहनों का कुशलक्षेम पूछा और उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद उत्तराखंड के संयुक्त क्षेत्र प्रमुख राधेश्याम द्विवेदी ने बताया कि विहिप द्वारा उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न संस्कार शालाओं की 60 आचार्य बहनें काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन हेतु आई हैं। कड़ाके की ठंड में अग्रवाल महासभा द्वारा प्रदान की गई गर्म शाल के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।

संस्कार शाला की आचार्य विमलेश गौड़ एवं सीमा सिंह ने संवासिनी बच्चों को दिए जा रहे नैतिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संस्कारों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आचार्य बहनों ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति भी दी।

 

कार्यक्रम में महामंत्री आमोद अग्रवाल, स्वयं प्रभा अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, बृजकमल दास अग्रवाल, भूपेंद्र अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल चुनरी, अमित अग्रवाल, अजीत जी, संचय जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *