
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।भेलूपुर वार्ड में नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष ममता ने किया। ममता ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं को सशक्त बनाकर एक पहचान दिलाना तथा बेटियों के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और संस्था के सदस्यों ने बेटियों के महत्व और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। सभी को जागरुक करते हुए ममता ने कहा कि बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ मुहिम का उद्देश्य समाज में बेटियों की पहचान बनाने, देश का विकास करने तथा बेटियों के प्रति हो रहे भेदभाव को दूर कर उन्हें समान अवसर प्रदान करना है।
संस्था के संस्थापक विजय कुमार जी ने उपस्थित सभी महिलाओं को सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं तथा बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के अधिकार से जोड़ने के लिए आरटीसी योजना के विषय में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की ताकि उपस्थित सभी महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सके तथा बच्चों को शिक्षा के अधिकार से भी जोड़ सके।
संस्था के सदस्य राजश्री साहनी, सोनी मौर्य, लक्ष्मी देवी, मंगलेश्वर प्रसाद, सूरज पाल, रवि कुमार, करम भारती, ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान सलोनी, सगीना , संगीता ,सावित्री, पार्वती, उषा, आशा देवी, कलावती देवी, किरन वर्मा, लालमनी देवी, तेतरा देवी, सुमन, कुमारी शांति, कुमारी देवी, रीता मौर्य आदि महिलाएं उपस्थित रही।
