रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

वाराणसी।स्व. चल्ला कृष्ण शास्त्री जी के पुण्य स्मृति में सोनारपुरा स्थित श्री श्री चिंतामणि गणेश मंदिर में सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीराम चरितमानस कथा का प्रारंभ सोमवार को हुआ।

जिसमें कथा व्यास नीलमणि दीदी लक्ष्मी बड़ी दीदी के मुखारविंद से रामचरितमानस का कथा श्रवण करने को मिला।

इस अवसर पर श्री श्री चिंतामणि गणेश भगवान का भव्य श्रृंगार किया गया था।

इस अवसर पर विशेष रुप से उपस्थित अन्नपूर्णा मंदिर के मंहत श्री शंकर पुरी महाराज का चिंतामणि गणेश मंदिर के महंत चल्ला सुब्बाराव शास्त्री ने अंग वस्त्रम व भगवान चिंतामणि गणेश का चित्र भेंटकर सम्मानित किया।

इस दौरान मंदिर प्रांगण में कथा श्रवण के लिए बडी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *