
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़। जनपद की कप्तानगंज पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए, 4 युवकों व 4 युवतियों सहित होटल के मालिक सर्वेश कुमार मौर्या पुत्र राजकुमार मौर्या निवासी ग्राम कबेलपुर कुम्हवट थाना महराजगंज आजमगढ़ को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि कप्तानगंज बाजार में राधा फैमिली रेस्टोरेंट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है ।
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत में कप्तानगंज बाजार से जाने जाने वाले महराज गंज रोड स्थित राधा फैमिली रेस्टोरेंट में अवैध रूप से अनैतिक गतिविधियों के संचालन की सूचना प्राप्त हुई थी। सोमवार की शाम को थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा रेस्टोरेंट पर दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट के कमरों से 04 युवक एवं 04 युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए।
पूछताछ में होटल मालिक द्वारा अधिक आर्थिक लाभ हेतु अनैतिक देह व्यापार संचालित कराए जाने की पुष्टि हुई। तत्पश्चात सभी को समय 15.30 बजे हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त सर्वेश कुमार मौर्या पुत्र राजकुमार मौर्या निवासी ग्राम कबेलपुर कुम्हवट थाना महराजगंज आजमगढ़ होटल मालिक 4 युवक (थाना महराजगंज, कप्तानगंज, बिलरियागंज व थाना जैदपुर जनपद अम्बेडकर नगर क्षेत्र के निवासी) व 04 युवतियां (थाना महराजगंज, अहरौला व कप्तानगंज क्षेत्र की निवासी) है बरामदगी में 1980 रूपए नगद, 05 मोबाइल फोन, 04 पैकेट कंडोम, 03 मोटरसाइकिल (धारा 207 एमवी एक्ट में सीज) किया गया ।
