रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।संत निरंकारी मंडल के तत्वावधान में 25 दिसंबर2025 दिन गुरुवार को 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संत निरंकारी सत्संग भवन मलदहिया पर जोन स्तरीय विशाल निरंकारी बाल समागम का आयोजन किया गया है।
बाल समागम की जानकारी देते हुए वाराणसी जोन के जोनल इंचार्ज श्री सिद्धार्थ शंकर सिंह जी बताया कि बच्चों के सर्वांगिण विकास के लिए संत निरंकारी मंडल ने बाल सत्संग की स्थापना की जिससे आज के आधुनिक युग में भी बच्चों को अच्छा संस्कार मिल सके।
जोनल साहब ने बताया कि निरंकारी बाल समागम को केंद्रीय ज्ञान प्रचारक आदरणीय मानिक चंद तिवारी जी संबोधित करेंगे। बाल समागम में वाराणसी के अलावा गाजीपुर, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र आदि जिलों के भी बच्चे एवं भक्तजन शामिल मिल होंगे।
