
वाराणसी। शिवसैनिकों ने अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर के पास बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। शिवसैनिकों ने मंदिरों में तोड़फोड़, हिंसा और अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाए जाने की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहां शांति और सुरक्षा की मांग की। इस अवसर पर शिवसेना के उप प्रमुख एवं मंडल प्रभारी अजय चौबे, महानगर अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा, दिनेश, गौरव शुक्ला, दिलीप गुप्ता, राजेश शर्मा, संदीप पटेल, आदि थे।
