वाराणसी। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के साथ हो रही कथित घटनाओं के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत शास्त्रीघाट, वरुणावृज से विहिप काशी विभाग मंत्री कन्हैया सिंह के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया। सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए अम्बेडकर पार्क होते हुए कचहरी गोलघर चौराहे पहुंचे, जहां बांग्लादेश सरकार के प्रमुख सलाहकार युनूस का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कन्हैया सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अल्पसंख्यक हिंदुओं, उनके धार्मिक स्थलों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को लेकर घटनाएं सामने आ रही हैं, जिस पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने मेमन सिंह जिले की एक हालिया घटना का उल्लेख करते हुए इसे मानवाधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय बताया। विहिप ने मांग की कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो। प्रदर्शन में यतींद्रानंद जी महाराज, सत्य प्रकाश, विनय, विपुल कुमार पाठक, धीरेंद्र सिंह धीरु सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार पाठक एडवोकेट, जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद, काशी ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *