वाराणसी। लोकतंत्र सेनानियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान/आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड/स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए 26 व 29 दिसंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में कैंप लगाया जायेगा
उक्त जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (ना.आ.) अमित कुमार भारतीय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के समस्त लोकतंत्री सेनानी (वर्तमान समय में पंजीकृत कुल 102) को कैशलेस मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने हेतु नियमानुसार गोल्डन कार्ड/स्वास्थ्य कार्ड बनवाने हेतु कलेक्ट्रेट परिसर में 26 एवं 29 दिसंबर को कैम्प आयोजित
किया गया है। जनपद के लोकतंत्र सेनानी कैंप में गोल्डन कार्ड/स्वास्थ्य कार्ड बनवा ले। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से भी नियत तिथि पर प्रातः 10:00 बजे से टीम को लगाकर कार्रवाई सुनिश्चित कराए जाने हेतु कहा है।
