रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी। विगत वर्ष 1993 से चली आ रही बांग्ला मेला 2025 का बुधवार को भव्य उद्घाटन समाज के अध्यक्ष श्री अशोक कांति चक्रवर्ती द्वारा मेले का उद्घाटन किया गया ।

इस अवसर पर समाज के सचिव श्री देवाशीष दास जी ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण करके बांग्ला मेला-2025 का शुरूवात किया। श्री आशीष कुमार दास, श्री शौगत प्रसाद भट्टाचार्य, अभिषेक चौधरी, विश्वनाथ भट्टाचार्य, अजय राय, प्रणव भौतिक, श्रीमती अर्चिता धर एवं समाज के महिला विभाग के अन्य सदस्य तथा समाज कार्यकारणी के समस्त सदस्य उपस्थित थे। इस वर्ष मेले में कुल 54 स्टॉल लगे हैं। जिसमें उजाला सिगस हॉस्पिटल की ओर से खून की समस्त जाँच, ई सी जी निशुल्क रुप से इस अस्पताल कैंप की ओर से किया गया है। श्री राम चिकन भंडार लखनऊ का स्टाल, श्री अभिषेक भट्टाचार्य द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा मल्टी सर्विसेज, डेज मेडिकल का स्टॉल, विको टूथपेस्ट का स्टॉल, सेनको आर्टिफीसियल गोल्डन ज्वैलर, सृष्टि यूनिक कलेक्शन की साड़ियां,, पूजा कैटरर एवं अन्य कैटरिंग एजेंसी का स्टॉल विभिन्न व्यंजनों का स्टाल लगा है। इसके अतिरिक्त प्रतिवर्ष की भांति मेले में जयनगर मोया, पटाली गुर, अगरबत्ती तथा बंगाल की पीठे पायस आदि भी सुलभ है। मेले में समस्त स्टॉल किफायती दरों पर सामान बिक रहे हैं।

महिलाओं का शंख ध्वनि प्रतियोगिता भी संपन्न हुआ। जिसमें प्रथम श्रीमती शम्पा बैद्दा, द्वितीय श्रीमती तूलिका भट्टाचार्य और तृतीय श्रीमती शिखा दत्ता रह। जिसके समन्वयक श्री अमर बोस रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *