वाराणसी । गुरुवार को बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी, पड़ाव, वाराणसी में पंडित मदन मोहन मालवीय जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयन्ती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम दोनों महान विभूतियों के चित्र पर श्रीमती किरन शर्मा, श्री सन्तोष कुमार तिवारी ने माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़ कर एक नृत्य, संगीत, भाषण प्रस्तुत किया। तदोपरान्त बच्चों द्वारा क्रिसमस डे की मनोहारी झाँकी प्रस्तुत की गयी। मंच संचालन सुश्री नेहा सोनी ने किया।
सभी शिक्षक–शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना-अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं में श्री अनूप विश्वकर्मा, श्री हरेन्द्र पाण्डेय, श्रीमती विनीता मिश्रा, श्रीमती सुमन कुशवाहा, श्री सैय्यद, श्री आशुतोष मिश्रा, श्रीमती जूली विश्वकर्मा, श्रीमती सविता सारस्वत, श्रीमती अन्तरा सरकार, श्रीमती डॉली पटेल, श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय, श्रीमती शालिनी, सुश्री अरीबा, श्रीमती रीचा त्रिपाठी, सुश्री निकिता एवं श्रीमती शशी पाण्डेय तथा बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएँ उपस्थित रहे।
