वाराणसी। जनपद में लगातार बढ़ रही अत्यधिक ठंड, घने कोहरे एवं शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के समस्त विद्यालयों का संचालन 26 दिसंबर को बंद रहेगा। यह आदेश जनपद वाराणसी में संचालित सभी राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड सहित अन्य सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि विद्यालयों में विभागीय एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए अध्यापक एवं अन्य कर्मचारी पूर्व की भांति विद्यालय पर उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *