रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय 

 

 

आजमगढ़ ।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने किया।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि अटल जी विराट व्यक्तित्व की धनी थे। भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष और तीन बार प्रधानमंत्री रहकर उन्होंने भारत माता की सेवा किया।मुझे उनके साथ कई अवसरों पर काम करने का अवसर मिला उनका व्यक्तित्व इतना विराट था कि उनके कद का मुझे कोई और व्यक्तित्व नहीं दिखाई देता। भाजपा उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूम में मनाती हैं ।

उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित किया।वह हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक सिंह, अखिलेश मिश्रा, गुड्डू श्री कृष्ण पाल, देवेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय, माला द्विवेदी, डॉक्टर श्याम नारायण सिंह, सच्चिदानंद सिंह, पवन सिंह मुन्ना, राजीव शुक्ला, नन्हकूराम, सरोज पूनम सिंह, विभा बरनवाल, अवनीश मिश्रा, मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, शोभित श्रीवास्तव, नीरज सिंह, मुंशी निषाद, रमेश सैनी ,योगेंद्र यादव, अजय मौर्या पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *