वाराणसी। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में बहुजन नायक महाराजा बिजली पासी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महाराजा बिजली पासी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में उनके शौर्य, पराक्रम और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला गया।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि महाराजा बिजली पासी ने पासी समुदाय ही नहीं, बल्कि समूचे दलित समाज के लिए गौरवशाली इतिहास रचा। वे एक कुशल शासक और अदम्य साहस के प्रतीक थे। संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने बताया कि महाराजा बिजली पासी 12वीं सदी के वीर योद्धा थे, जिन्होंने अवध क्षेत्र के बड़े हिस्से पर शासन किया। कार्यक्रम में सतीश यादव, गोपाल पाण्डेय, शीतला यादव पप्पू, सुरेश पासी, रामकुमार यादव, धर्मवीर पटेल, हीरू यादव, मनोज यादव गोलू, राजेंद्र प्रसाद, अरविंद मौर्या, विनोद मौर्या, राजू यादव व विनोद शुक्ला आदि ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *