
वाराणसी।मुंबई से टीवी सीरियल के अनेक कलाकारों ने श्रीविद्या मठ में शंकराचार्य जी महाराज का आकर दर्शन कर उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया।कलाकारों में टीवी सीरियल के प्रसिद्ध अभिनेता व आल इंडिया आर्टिस्ट एसोशिएशन के अध्यक्ष रोहिताश्व गौड़,आल इंडिया आर्टिस्ट एशियशियशन के उपाध्यक्षा रेखा गौड़,पांच बार के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त तबलावादक अशोक पाण्डेय आदि कलाकारों ने वर्तमान समय में काशी स्थित श्रीविद्यामठ प्रवास कर रहे परमाराध्य परमधर्माधिश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी महाराज का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया व उनके समक्ष विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।इसके पूर्व इन कलाकारों ने शंकराचार्य जी महाराज की कृपा से शंकराचार्य घाट पर विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर काशीवासियों का मन मोह लिया।
सुप्रसिद्ध अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने शंकराचार्य जी महाराज का दर्शन पूजन करने के पश्चात अपने उद्बोधन में कहा कि हमलोगों के पूर्वजन्म में किए पुण्यकर्मों के उदित हुए फल के परिणाम स्वरूप सचल शिव शंकराचार्य जी महाराज का दर्शन प्राप्त हो रहा है।आध्यात्मिक नगरी में काशी से हमारा पुराना नाता रहा है।लेकिन इस बार शंकराचार्य जी महाराज का कृपा प्राप्त होने से हमलोगों में असीम आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो रहा है।
शंकराचार्य जी महाराज के समक्ष पांच बार के राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता एवं रामानंद सागर के रामायण सीरियल सहित विभिन्न सीरियल व फिल्मों महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अशोक पाण्डेय ने अपने सहयोगी वायलिन वादक सुखदेव मिश्र के साथ प्रभावशाली प्रस्तुति देकर आयोजन का दमदार शुरुआत किया।जिसके अनंतर सुप्रसिद्ध भरतनाट्यमगुरु एवं ऐश्वर्या सहित विभिन्न कलाकारों की गुरु कलाश्री डॉ लता सुरेन्द्र ने शिव स्तुति पर शंकराचार्य जी महाराज के समक्ष प्रस्तुती देकर उपस्थित जन समुदाय की वाहवाही लूटी।साथ ही बिहार सीकट्रेट की टीम कलाकारों ने नाटिका मास्टर गनेशी राम की प्रस्तुति उपस्थित भक्तों के मन को छू लिया।जिसके पश्चात सुप्रसिद्ध कलाकार राहुल कुमार ने शिव वंदना पर कथक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनमानस को सराहना करने पर विवश कर दिया।शंकराचार्य जी महाराज ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्रम,रुद्राक्ष माला व प्रसाद सहित प्रसन्न होकर शुभाशीर्वाद दिया।
उक्त जानकारी देते हुए शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि आल इंडिया आर्टिस्ट एसोशिएशन सुदर्शन गौड़ आर्ट फेस्टिवल की ओर से शंकराचार्य जी महाराज का नागरिक अभिनंदन किया गया।
71वें अखिल भारतीय नृत्य प्रतियोगिता के पोस्टर सहित ऋषि लाहौरी प्रोडक्शन के बैनर तले डायरेक्ट दीपक के निर्देशन में बनें गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादों के बलिदान पर केंद्रित दादी पोते गीत के पोस्टर का लोकार्पण शंकराचार्य जी महाराज के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का संयोजन आल इंडिया आर्टिस्ट एसोशिएशन की उपाध्यक्षा रेखा गौड़ वी हजारी कीर्ति शुक्ला ने संयुक्तवरूप से किया।
समस्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री साध्वी पूर्णांबा दीदी, ब्रम्हचारी परमात्मानंद,परमेश्वर दत्त शुक्ल,हजारी सौरभ शुक्ला,देव दत्त पाण्डेय सहित भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।
