वाराणसी। मीरा फाउंडेशन की ओर से क्रिसमस पर एक सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, सेवा और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।काशी विद्यापीठ के छात्र सुजीत ने अपना जन्मदिन समाज सेवा के रूप में मनाते हुए 100 से अधिक जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित शैक्षिक सामग्री वितरित की। अंजली के सहयोग से बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म मोज़े और टोपियाँ भी प्रदान की गईं। बच्चों ने नृत्य एवं कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मीरा फाउंडेशन के वॉलंटियरों ने बच्चों को 25 दिसंबर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि यह दिन पं मदन मोहन मालवीय की जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती तथा तुलसी पूजन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। कार्यक्रम में अजय कुमार, विजय टाटा, मनोज, संजय, सुजीत, रविंद्र, कदीश, अंजली, राहुल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *