वाराणसी। किसानों को खेती की नवीनतम तकनीकी तथा कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिए जाने हेतु आठवें संस्करण किसान पाठशाला का आयोजन किसान कल्याण केंद्र बड़ागांव पर आयोजित किया गया। जिसमें शासन स्तर से नामित नामित टास्क फोर्स अधिकारी अपर कृषि निदेशक (भूमि संरक्षण) डॉ रमेश कुमार मौर्य के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना एवं जैविक खेती, कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी मंडल शैलेंद्र कुमार के द्वारा FPO (फार्मर प्रोडक्शन ऑर्गेनाइजेशन) पर विस्तृत जानकारी दी गई। भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार यादव जी के द्वारा खेत तालाब योजना पर प्रकाश डाला गया। डॉ राजेंद्र कुमार सेठ सहायक विकास अधिकारी (कृषि) के द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती से भूमि, जल व पर्यावरण सुरक्षित होंगे। वीरेंद्र कुमार गौतम के द्वारा प्राविधिक सहायक के द्वारा ट्राइकोडर्मा एवं विवेरिया वेश्याना के प्रयोग से होने वाले लाभ पर विस्तृत जानकारी दिया गया। अभय कुमार सिंह प्राविधिक सहायक के द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दिया गया। जिसमें विभाग से अभिलाष कुमार तिवारी, दीप्ति सिंह, मणि शंकर पटेल, हृदय नारायण यादव, सुरेंद्र कुमार बैनबंसी एवं कृषक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *