
वाराणसी। रामघाट स्थित सुप्रसिद्ध सांगवेद विद्यालय में वार्षिक परीक्षाएं आगामी 5 जनवरी 2026 से दिनांक 17 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई है।
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सांगवेद विद्यालय के अध्यक्ष वेदमूर्ति पंडित विश्वेश्वर शास्त्री द्रविड़ जी ने बताया कि विद्यालय में प्रवर्तित सर्वोच्च परीक्षा, उच्च परीक्षा, वेद रत्न परीक्षा, शाखा परीक्षा, विक्रम परीक्षा एवं सांगवेद परीक्षा का भी आयोजन उक्त परीक्षा अनुसार दर्शित अवधि में किया गया है। विद्यालय द्वारा आयोजित सर्वोच्च परीक्षा ,उच्च परीक्षा ,वेद रत्न परीक्षा, शाखा परीक्षा आदि में भाग लेने वाले बाहर के विद्यार्थी यथाशीघ्र अपना आवेदन पत्र विद्यालय समय में आकर प्रस्तुत करे।
