वाराणसी। भोजुबीर में विशाल मेगा मार्ट के पास चाइनीज मंझे की चपेट में आने से पूर्व पार्षद शिवप्रकाश सिंह के भाई अरूण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए । वे गंभीर हादसे से बाल-बाल बच गए । सड़क से गुजरते समय अचानक चाइनीज मंझा गर्दन के पास उलझ गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मंझा हटाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना काफी खतरनाक थी और थोड़ी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती थी। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से चाइनीज मंझे की बिक्री और उपयोग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *