
देवब्रत मिश्रा को मिला श्रवण कुमार सम्मान

वाराणसी।वाराणसी नागरिक संघ, राममय रात के संस्थापक रहे वरिष्ठ पत्रकार स्व. मुन्नू प्रसाद पाण्डेय की 13 वीं पुण्यतिथि पर वाराणसी नागरिक संघ की ओर से शनिवार को गोलघर स्थित पराड़कर स्मृति भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
वक्ताओं ने स्व. मुन्नू प्रसाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके अत्यंत सरल और सहज व्यवहार की चर्चा करते हुए उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। राममय रात के माध्यम से उन्होंने कला और भक्ति का अद्वितीय संगम काशी वासियों को दिया।
सभा को डॉ. हिमांशु उपाध्याय, डॉ. पवन कुमार शास्त्री, कवींद्र नारायण, पं. देवब्रत मिश्रा, योगी प्रकाश योगेश्वर, रविशंकर सिंह, दीपेश चन्द्र चौधरी, ब्रजेश चन्द्र पाण्डेय आदि ने संबोधित किया।
इस मौके पर स्व. मुन्नू प्रसाद पाण्डेय की स्मृति में प्रसिद्ध सितारवादक पं. देवब्रत मिश्र को हिन्दी हितैषी परिषद के डॉ. हिमांशु उपाध्याय एवं कवींद्र नारायण द्वारा ‘श्रवण कुमार सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. विजय कपूर, सरोज वर्मा, राकेश तिवारी, सुमन अग्रहरि आदि कलाकारों ने भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का संयोजन सुरेश प्रसाद पाण्डेय, स्वागत सुधीर कुमार रस्तोगी (मुकुट वाले), संचालन डा. कैलाश सिंह विकास एवं धन्यवाद ज्ञापन कवींद्र नारायण ने दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुशील कुमार पाण्डेय, प्रताप बहादुर सिंह, सुधांशु पाण्डेय, सियाराम मिश्रा, शम्भूनाथ श्रीवास्तव, श्याम सुंदर पाठक आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।
