वाराणसी।अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल एकेडमी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस (IAHE) द्वारा मानवीय सेवा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. डॉ. पंकज श्रीवास्तव को “शील्ड ऑफ ह्यूमैनिटी” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 28 दिसंबर 2025 को जारी किया गया।

IAHE द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि प्रो. डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने समाजसेवा, मानव कल्याण और जनहित के कार्यों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनके कार्यों से समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रो. डॉ. टीकम सोनी ने बताया कि शील्ड ऑफ ह्यूमैनिटी सम्मान उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा की हो और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हों।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं बौद्धिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने प्रो. डॉ. पंकज श्रीवास्तव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह सम्मान समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए प्रेरणा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *