
वाराणसी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आशा यस ए-वन फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम सभा हटिया में गरीब, असहाय व जरूरतमंद बच्चों के बीच सैकड़ों ऊनी स्वेटरों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार पाठक ने तुलसी पूजन कर किया। इसके बाद बच्चों को स्वेटर व बिस्कुट वितरित किए गए।
इस अवसर पर अरुण कुमार पाठक ने फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चा मानव धर्म है। मुख्य अतिथि संजय उर्फ संदीप यादव (पार्षद, वार्ड संख्या 14 गणेशपुर) ने कहा कि भीषण ठंड में यह कार्यक्रम अत्यंत पुण्य व जनहितकारी है। उन्होंने इसे अपने वार्ड का पहला ऐसा आयोजन बताया।
फाउंडेशन की संस्थापिका आशा यादव ने बताया कि संस्था गरीब कल्याण, शिक्षा, महिला व बाल कल्याण सहित सामाजिक व पर्यावरणीय मुद्दों पर लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव, रेखा सिंह, निशा देवी, साक्षी यादव, विशाल सिंह, ओमप्रकाश पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन निशा देवी और धन्यवाद ज्ञापन रेखा सिंह ने किया।
