वाराणसी। जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण ठंड, घना कोहरा और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 8वीं तक के स्कूल 30 दिसंबर तक बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार जनपद में संचालित प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी राजकीय, परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्डों के समस्त विद्यालयों का संचालन 29 और 30 दिसंबर को बंद रहेगा। हालांकि, विभागीय एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए अध्यापक एवं अन्य कर्मचारी पूर्व की भांति विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने आदेश के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *